भोपाल के रविन्द्र भवन में दिव्यांग कलाकारों द्वारा अनोखी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति
निनाद संगीतालय के स्थापना दिवस पर गीत संगीत के रंगारंग कार्यक्रम से सजी शाम

भोपाल: 15 अप्रैल 2026
कला और संस्कृति को लेकर दिव्यांगों के क्षेत्र में कार्य करने वाली निनाद सांस्कृतिक विकास समिति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 15 अप्रैल 2026 को राजधानी के रविन्द्र भवन में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती और गणेश वंदना से हुआ । इसके बाद निनाद संगीतालय से जुड़े छोटे छोटे बच्चों ने एक से बढ़कर एक भजनों और फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिव्यांग बच्चे थे । जिसमे सबसे पहले आयाम संस्था के बच्चों ने ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी । इसके बाद दिव्यांग बच्चों द्वारा, जिसमे अक्षय चोरे ने “ओ मेरे दिल के चेन ” अभिजीत भाले द्वारा “आने से उसके आए बहार “, स्वर्णिमा कुशवाह द्वारा ” मेरे डोलना ” आयुष चौहान की *कीबोर्ड* प्रस्तुति के साथ साथ कई और फिल्मी प्रस्तुति हुई । कार्यक्रम का आकर्षण दिव्यांग विकास खरे द्वारा इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में ड्रम का योगदान रहा । देर शाम तक चले कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक गीत संगीत की प्रस्तुति हुई । खास बात है कि, इन दिव्यांग बच्चों को निनाद सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा संचालित निनाद संगीतालय द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है। समाज में अपनी पहचान स्थापित करने वाले इन दिव्यांगों को निनाद संगीतालय द्वारा अनोखा मंच प्रदान किया गया है, जहां यह अपनी प्रतिभा को लोगो के सामने रख सकते हैं। निनाद सांस्कृतिक विकास समिति पिछले कई वर्षों से इस तरह के आयोजन कर रही है। एक बार फिर यह भव्य रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन रविन्द्र भवन में आज 15 अप्रैल को आयोजित किया गया। इसमें विजेताओं को आकर्षक इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया । कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर ट्राइबल के क्षेत्र में काम करने वाली प्रख्यात शख्शियत बसंत निर्गुणे, दूरदर्शन, और आकाशवाणी की वरिष्ठ एंकर पूर्वा शर्मा, पंडित जसराज की शिष्या निलंजना वशिष्ठ जैसी कई शख्शियत शामिल हुई । कार्यक्रम के सूत्रधार ललित खरे, और अर्चना खरे के अलावा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गार्गी भटनागर, अंजली कानूनगो, पारुल मिश्रा, नितिन भारे, मनोज चटर्जी, संजय यादव, मंजू लिखिते का महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।




