भोपालमध्य प्रदेशराज्यरेलवे

भोपाल मंडल में 3 माह का सतर्कता जागरूकता सप्ताह अभियान

डीआरएम कार्यालय में मानव संसाधन प्रबंधन सिस्टम (HRMS) पर सेमिनार आयोजित

भोपाल: 03 सितम्बर 2025

भारतीय रेल में पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु प्रतिवर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। वर्ष 2025 के सतर्कता जागरूकता सप्ताह (18 अगस्त से 17 नवम्बर तक) के अंतर्गत भोपाल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में दिनांक 03 सितंबर, 2025 को मानव संसाधन प्रबंधन सिस्टम (HRMS) विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागृह में आयोजित किया गया जिसमें डीआरएम कार्यालय में कार्यरत सभी पर्यवेक्षकों को HRMS के नए माडयूल में किये गये परिवर्तन के सभी टैब को विस्तार से बताया गया साथ ही सेमिनार में छुट्टी, पास, व्यक्तिगत कर्मचारी विवरण संसोधन इत्यादि को सही प्रकार से इंट्री करने के तरीके के बारे में बताया गया। सेमिनार की अध्यक्षता सहायक कार्मिक अधिकारी श्री वाई.बी.गुप्ता के द्वारा की गई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि इस सेमिनार का उद्देश्य कर्मचारियों को जांच संबंधी प्रक्रियाओं और रिपोर्ट तैयार करने के दौरान आवश्यक सतर्कता, HRMS की जानकारी, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के महत्व से अवगत कराना था।

कार्यक्रम के दौरान सहायक कार्मिक अधिकारी वाई.बी.गुप्ता, मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक मधुर सुनहरे, वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक शिव शंकर शाह, सभी विभागों के कार्यालय अधीक्षक सहित 30 से अधिक पर्यवेक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!