टॉप न्यूज़देशभोपालमध्य प्रदेशराजस्थानराज्यरेलवे

माननीय प्रधानमंत्री का GST सुधार का निर्णय माध्यमवर्गीय परिवारों के लिए ऐतिहासिक कदम: अश्विनी वैष्णव

भोपाल/कोटा: 5 सितंबर 2025

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जीएसटी सुधारों की सराहना की और इन्हें मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों की सहायता के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया।

वैष्णव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने जीएसटी के बदलाव पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जो हमारे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक बहुत बड़ी खुशी की खबर है। उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने लाल किले की प्राचीर से कहा था कि दिवाली से पहले सभी मध्यमवर्गीय परिवारों को एक बड़ा गिफ्ट मिलेगा, बहुत बड़ा उपहार मिलेगा और माननीय वित्त मंत्री जी ने जीएसटी में जो एक महत्वपूर्ण बदलाव है वो घोषित किया है, जो कि नवरात्रि के पहले दिन से लागू होगा। उन्होंने कहा, हमारे मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन में काम में आने वाली प्रायः हर चीज चाहे खाने से संबंधित हो, चाहे पहनने से संबंधित हो, चाहे बच्चों की पढ़ाई से संबंधित हो, चाहे घर में टीवी स्कूटर से संबंधित हो, चाहे घर में वाशिंग मशीन से संबंधित हो हर चीज पर जीएसटी की दरें एक बड़ी मात्रा में कम की गई है, जिससे कि हमारे जन जीवन में, हमारे मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन में, हमारे गरीब परिवारों के जीवन में एक बड़ी खुशी की लहर है। मैं माननीय प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहूंगा । माननीय वित्त मंत्री जी को धन्यवाद देना चाहूंगा कि इतने मेथोडिकल तरीके से और एक-एक आइटम का निर्णय लिया गया और इस निर्णय से सभी परिवारों में खुशी का माहौल है।

आने वाले समय में आप देखेंगे नवरात्रि के पहले दिन से, हमारे देश का हर परिवार कम जीएसटी दरों से लाभान्वित होगा।” प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, मंत्री ने इस निर्णय को एक “बड़ा सुधार” बताया, जो परिवारों पर वित्तीय बोझ को कम करेगा और लाखों लोगों के लिए सामर्थ्य में सुधार करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!