जनसंपर्कभोपालमध्य प्रदेशमप्र पुलिसराज्यलोकल न्यूज़

इंदौर के डायल-112 हीरोज: सड़क दुर्घटना में घायल युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल: 20 अप्रैल 2026

इंदौर जिले के थाना राऊ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया।

19 अप्रैल को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना राऊ क्षेत्र अंतर्गत कैट रोड, रंगवासा फाटा के पास एक कार द्वारा टक्कर मारने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक श्री विनोद यादव, आरक्षक श्री जितेंद्र असके एवं पायलट श्री आकाश चौहान ने दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल सुरक्षित संरक्षण में लेते हुए एफआरव्ही-10 वाहन से जिला अस्पताल, इंदौर पहुँचाया गया।

डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्यवाही से घायल युवक को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकी। डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में आमजन की सहायता हेतु सदैव सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!