भोपालमध्य प्रदेशमप्र सरकारराजनीतिराज्यसंस्कृति विभाग

राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के कुशल निर्देशन में हजारों वर्ष पुराने पुरावशेषों की खोज

दमोह जिले के दोनी ग्राम में प्राचीन टीले से मिलीं 10 वीं- से 11 वीं शताब्दी की उत्कृष्ट प्रतिमाएं

भोपाल: 8 अक्टूबर 2025

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की पहल पर दमोह जिले के दोनी ग्राम में हाल ही में हुए कार्य के दौरान भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण पुरावशेष प्राप्त हुए हैं। ये पुरावशेष, जो हजारों वर्ष पुराने बताए जा रहे हैं, स्थापत्य कला की अद्वितीय उत्कृष्टता को दर्शाते हैं और क्षेत्र के गौरवशाली अतीत को पुनः जीवित करते हैं।

यह ऐतिहासिक खोज संस्कृति मंत्री श्री धर्मेंद्र लोधी के सीधे निर्देशन में हुई है। उनकी पहल पर, पुरातत्व विभाग द्वारा इस प्राचीन टीले पर सफाई और रखरखाव का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है, ताकि इन अमूल्य धरोहरों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

प्रमुख प्रतिमाएं और उनका महत्व

प्राप्त पुरावशेषों में कई विशिष्ट और भव्य प्रतिमाएं शामिल हैं। विशेषज्ञों के आकलन के अनुसार, ये सभी मूर्तियां लगभग 10वीं से 11वीं शताब्दी की हो सकती हैं और ये किसी विशाल शिव मंदिर का अभिन्न अंग रही होंगी।

इनमें प्रमुख रूप से ब्रह्मा, विष्णु, शिव, उमा-महेश्वर, पार्वती, अर्धनारीश्वर, वायुदेव, गज अप्सरा, तथा विभिन्न नायिकाओं की मूर्तियां सम्मिलित हैं। इन प्रतिमाओं की बारीक नक्काशी और कलात्मकता तत्कालीन शिल्प कौशल की पराकाष्ठा को सिद्ध करती है।

यह महत्वपूर्ण सफाई कार्य संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय, भोपाल की आयुक्त श्रीमती उर्मिला शुक्ला के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसका क्रियान्वयन संचालक श्री पी. सी. महोबिया, उपसंचालक, ग्वालियर (पुरातत्व) एवं प्रभारी उपयंत्री तथा साइट इंचार्ज श्री सपन साहू की देखरेख में सफलतापूर्वक चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!