टॉप न्यूज़भोपालमध्य प्रदेशराज्यरेलवे

श्रीधाम एक्सप्रेस (जबलपुर–दिल्ली) की एक बोगी में धुंआ फैलने से अफरा तफरी

भोपाल/जबलपुर: 8 सितंबर 2025

श्रीधाम एक्सप्रेस (जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन) में अचानक आग के धुएं की वजह से अफरा तफरी मच गई। ज्ञात सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर से दिल्ली के लिए जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस जबलपुर से रवाना ही हुई थी कि लगभग 40 किलामीटर दूर भिटौनी स्टेशन के पास अचानक पहिए से चिंगारी और धुंआ निकलने लगा, इससे पहले कि कोई कुछ समझ पता धुएं ने सारे कोच को अपनी गिरफ्त में ले लिए और धुएं की वजह से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। रेल कर्मियों ने बोगी में लगे हुए अग्नि शमन यंत्र का उपयोग कर आग को काबू में किया।

अब सवाल ये उठता है कि इस हादसे की असली वजह क्या होगी! गनीमत ये रही कि किसी प्रकार की कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई नहीं तो रेलवे मेंटिनेंस सवालों के घेरे में होता। हालाकि ट्रेन कुछ समय बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई पर सवाल वहीं छोड़ गई कि अभि तो ट्रेन ने बमुश्किल कुछ किलोमीटर का ही सफर किया था और एक हादसा होते होते बच गया अगर कहीं ट्रेन की स्पीड तेज होती और दूर दूर तक कोई स्टेशन न होता तो क्या होता!! ट्रेन का मेंटेनेंस स्टाफ सवालों के घेरे में है पर चूंकि ये हादसा केवल छू कर निकल गया तो जाहिर है कि शायद ही कोई एक्शन हो और होता है तो रेलवे के अधिकारियों की प्रशंसा करनी होगी। पर इसकी संभावनाएं कम ही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!