कांग्रेसटॉप न्यूज़देशभोपालमध्य प्रदेश
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गंगाराम अस्पताल में किया गया भर्ती

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गंगाराम अस्पताल में किया गया भर्ती
भोपाल/ नई दिल्ली: 15 जून 2025
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा एवं वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक वह पेट से जुड़ी समस्या के चलते गैस्ट्रो विभाग में भर्ती हुई हैं। सर गंगा राम अस्पताल का कहना है कि अभी वे निगरानी में हैं।
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया था कि सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए अस्पताल आईं और जांच के बाद लौट गईं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना समेत अन्य कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे थे।