भोपालमध्य प्रदेशराज्यरेलवे

अब एक ही जगह रेल के सारे काम जानिए क्या है ये……!!

आरक्षित, अनारक्षित, प्लेटफार्म टिकट, सीजन टिकट, ट्रेन और PNR पूछताछ, यात्रा योजना, रेल मदद सेवाएं, ट्रेन में भोजन बुकिंग इत्यादि सेवाएँ एक ही आप में

भोपाल: 18 सितम्बर 2025

भोपाल रेल प्रशासन यात्री सुविधाओं में विस्तार के लिए हमेशा प्रयासरत है। यात्रियों की सुविधा में इजाफा करते हेतु हाल ही में एक नया “रेलवन ऐप” लॉन्च किया है। रेलवन ऐप यात्रियों की सभी आवश्यक सेवाओं के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन है। इस ऐप के माध्यम से यात्रियों को निम्नलिखित सेवाओं तक सरलता से पहुंच मिलती है: टिकटिंग – आरक्षित, अनारक्षित, प्लेटफार्म टिकट, ट्रेन और PNR पूछताछ, यात्रा योजना, कोच पोजीशन,रनिंग ट्रेन स्थिति, फाईल रिफंड, रेल मदद सेवाएं, ट्रेन में भोजन बुकिंग।

रेलवन ऐप पर सभी यात्री सेवाएँ आसानी से उपलब्ध है इस ऐप पर उपलब्ध यात्री सेवाओं के संबध में रेलयात्री उपयोगकर्ता के द्वारा लगातार सकारात्मक प्रतिक्रया मिल रही है।

डीआरएम श्री पंकज त्यागी के मार्गदर्शन एवं सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया के नेतृत्व में भोपाल रेल मंडल में दिनांक 17.09.2025 से 02.10.2025 तक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही रेल कर्मचारियों द्वारा भोपाल मंडल के स्टेशनों पर अधिकाधिक संख्या में यात्रियों को रेल सेवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है जिससे रेलवन ऐप के माध्यम से सरलता से समग्र यात्री सुविधाओं का लाभ मिल सके।

इस ऐप का मूल उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करना है, जिसे सरल और स्पष्ट यूआई (यूज़र इंटरफ़ेस) के माध्यम से साकार किया गया है। यह न केवल सभी सेवाओं को एक स्थान पर समाहित करता है, बल्कि सेवाओं के बीच एकीकृत संपर्क भी प्रदान करता है, जिससे उपयोगकर्ता को भारतीय रेल सेवाओं का समग्र पैकेज मिलता है।

इस ऐप की सुविधा-

सिंगल साइन-ऑन :- इससे उपयोगकर्ताओं को कई पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती। RailOne ऐप डाउनलोड करने के बाद, RailConnect या UTSonMobile ऐप की मौजूदा यूज़र आईडी से लॉगिन किया जा सकता है। इसके कारण उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे डिवाइस की स्टोरेज भी बचती है।

इस ऐप में आर-वॉलेट (Railway e-wallet) की सुविधा भी जोड़ी गई है। संख्यात्मक mPIN और बायोमेट्रिक लॉगिन जैसी आसान लॉगिन सुविधाएं भी दी गई हैं।

नए उपयोगकर्ताओं के लिए कम से कम जानकारी देकर पंजीकरण की व्यवस्था है, जिससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान और तेज बनती है। केवल पूछताछ करने वाले उपयोगकर्ता गेस्ट लॉगिन के ज़रिए मोबाइल नंबर और OTP से भी लॉगिन कर सकते हैं।

इस ऐप का उपयोग कर आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित यूटीएस टिकट प्राप्त की जा सकती है और 3% छूट भी दी जाएगी। आईआरसीटीसी पर आरक्षित टिकट उपलब्ध रहेंगे। रेलवन ऐप को भी आईआरसीटीसी द्वारा अधिकृत किया गया है।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलवन ऐप सेवा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!