अभाविपभोपालमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

अभाविप मध्यभारत का प्रांत छात्रा सम्मेलन, प्रतिमा बागरी एवं राष्ट्रीय मंत्री कु. शालिनी वर्मा हुईं शामिल

भोपाल/विदिशा: 15 सितंबर 2025

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, मध्य भारत प्रांत के द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रांत छात्रा सम्मेलन का आज विदिशा नगर में भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में मध्यप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री कु. शालिनी वर्मा, प्रांत अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राजपूत, प्रांत मंत्री श्री केतन चतुर्वेदी, एवं प्रांत छात्रा प्रमुख कु. बबली शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र में अतिथियों ने छात्राओं को सशक्त नेतृत्व की प्रेरणा दी और देश के विकास में उनकी भूमिका पर जोर दिया।

राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि “विद्यार्थी परिषद् छात्राओं को नेतृत्व देने वाला सर्वश्रेष्ठ संगठन”

अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री कु. शालिनी वर्मा ने प्रांत छात्रा सम्मेलन में कहा कि बेटियां न केवल घर की जिम्मेदारियां निभा रही हैं, बल्कि साहस और योग्यता के साथ अंतरिक्ष की सीमाएं भेद रही हैं, युद्धक विमान चला रही हैं और आतंकवादियों को ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से ध्वस्त कर रही हैं। उन्होंने भारत की वीरांगनाओं सुषमा स्वराज, रानी अबक्का, अहिल्याबाई होलकर, सावित्रीबाई फुले, रानी पद्मावती, हांडी रानी जैसे आदर्शों का स्मरण करते हुए बताया कि महिला संस्कार से विकसित भारत निर्माण ही वर्तमान युग की आवश्यकता है। कु. शालिनी वर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ केवल अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्य, संस्कार और समाज की सेवा है। इस प्रेरक संदेश के साथ उन्होंने उपस्थित छात्राओं से यह संकल्प दिलाया कि छात्राएं स्वस्थ, सुरक्षित, स्वावलंबी और सशक्त होकर भारत को समृद्ध बनाएंगी। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि वीरांगनाओं की विरासत को सलाम करते हुए महिला शक्ति का पर्व है।

दोपहर 04:00 बजे रविन्द्र नाथ टैगोर सभागार से शोभा यात्रा का आयोजन हुआ, जो नीमताल होते हुए माधव गंज तक गई। प्रदेश भर से चयनित छात्राओं ने “लव जिहाद”, “विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका” जैसे विषयों पर प्रेरक भाषण प्रस्तुत किए।

प्रांत छात्रा सम्मेलन में देश भर से 1500 चयनित छात्राएं भाग ले रही हैं। साथ ही, विदिशा के कार्यकर्ताओं द्वारा 200+ छात्राओं को SHAKTI INTERNSHIP PROGRAM में सम्मिलित किया गया है। इसमें छात्राओं को फूड मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी आदि में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना, उनके नेतृत्व कौशल को निखारना और उन्हें राष्ट्रीय संस्कार से विकसित भारत निर्माण के पथ पर अग्रसरित करना है।

अगला चरण: कल (16 सितंबर 2025) विभिन्न चर्चाओं, संवाद सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राएं अपने विचार प्रस्तुत करेंगी। साथ ही, एक व्यापक मांग पत्र तैयार कर सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!