जनसंपर्कभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य

भोपाल/सारंगपुर: 19 फरवरी 2026

राजगढ़ की सारंगपुर विधानसभा में लगातार विकास कार्यों की सौगात देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के लिए सारंगपुर विधानसभा को 135.42 करोड़ों रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों की मंजूरी मिली है। सड़क एवं भवन निर्माण से जुड़े इन महत्वपूर्ण कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र की आधारभूत संरचना सुदृढ़ होने के साथ आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

मंत्री डॉ गौतम टेटवाल ने दी विकास कार्यों की जानकारी

इस दौरान राज्यमंत्री (स्वंत्रत प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्री डॉ गौतम टेटवाल ने बताया कि सारंगपुर विधानसभा में 135.42 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्य किये जायेंगे। जिसमें करौंदी से हीरापुर, निपानिया से भण्डावद, तथा खजुरिया घाट से कालापीपल खेड़ा तक सड़कों का निर्माण एवं उन्नयन कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही सारंगपुर–संडावता मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण भी करोड़ों रुपये की लागत से किया जाएगा। इन मार्गों के विकसित होने से ग्रामीण अंचलों को बेहतर संपर्क मिलेगा, साथ ही किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा होगी और क्षेत्रीय व्यापार को भी गति मिलेगी।

साथ ही मंत्री डॉ गौतम टेटवाल ने विभिन्न जानकारी देते हुए बताया कि उड़नखेड़ी में नवीन विश्रामगृह (रेस्ट हाउस) का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे शासकीय अधिकारियों एवं आगंतुकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं पचोर स्थित रेस्ट हाउस में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य भी किया जाएगा, जिससे ठहरने की व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।

भाजपा के सुशासन में लगातार हो रहा विकास- मंत्री डॉ टेटवाल

इस दौरान राज्यमंत्री (स्वंत्रत प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री डॉ गौतम टेटवाल ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह विकास कार्य सारंगपुर विधानसभा की तस्वीर बदलने में मील का पत्थर साबित होंगे। भाजपा सरकार में लगातार विकास की गंगा बह रही है। भाजपा सरकार में विकास के साथ जनहितैषी योजनाओं भी चलाई जा रही है। जिसमें किसान, महिलाएं, मजदूर से लेकर सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।

परियोजनाओं के पूर्ण होने से समग्र विकास को मिलेगी नई गति 

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!