भोपालमध्य प्रदेशराजनीतिराज्यसमाजवादी पार्टी

सपा का दो दिवसीय संभागीय शिविर संपन्न, धर्मेंद्र यादव सहित कई राष्ट्रीय नेता रहे उपस्थित 

भोपाल/खजुराहो : 24 सितंबर 2025

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश में और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव जी की अगुवाई में संगठन विस्तार को गति देने हेतु सागर संभाग के छतरपुर जिले के खजुराहो हॉलीडे रिसॉर्ट में दो दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने उद्घाटन सत्र में सभी प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को गाँव–गाँव, बूथ से ब्लॉक स्तर तक मज़बूत करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक जिले में इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर लगातार आयोजित करने और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दृष्टि से तैयार करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रामप्रताप यादव ने रीवा संभाग के प्रथम प्रशिक्षण शिविर की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौरी सिंह यादव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने स्वागत संबोधन दिया। प्रो. डॉ. लक्ष्मण यादव ने समाजवादी पार्टी की स्थापना, नीति सिद्धांत और नेताजी व लोहिया जी के योगदान पर प्रशिक्षण दिया। मा. आर.के. चौधरी (सांसद, मोहनलालगंज) ने सपा की चार बार की सरकार के दौरान किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों और कर्मचारियों के हितों में हुई ऐतिहासिक उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया और नेताजी के केंद्रीय रक्षा मंत्री कार्यकाल की जानकारी दी। मा. नारायण दास अहिरवार ( सांसद, जालौन) ने दलित उत्थान, हक़ और अधिकार, चुनौतियां और पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर प्रशिक्षण दिया। मा. अजेन्द्र लोधी ( सांसद, हमीरपुर) ने मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग के उत्थान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी के महत्व पर प्रशिक्षण सत्र संचालित किया।मा. चंद्रदेव राम यादव करेली, पूर्व मंत्री ने PDA विचारधारा और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर मार्गदर्शन दिया।

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में मा. डॉ. सत्येंद्र यादव ने समाजवादी आर्थिक नीति और पूंजीवाद के खिलाफ PDA की भूमिका पर प्रशिक्षण दिया। मा. डॉ. राजाराम विजोल, राष्ट्रीय पदाधिकारी ने PDA समाजवादी समीक्षा प्रस्तुत की।

दूसरे दिन सभी प्रशिक्षार्थियों ने समाजवादी और बहुजन महापुरुषों के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मा. धर्मेंद्र यादव जी (सांसद, आजमगढ़) ने संगठन सुदृढ़ीकरण और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर प्रशिक्षण देते हुए कहा कि संगठन ही समाजवादी विचारधारा को गाँव–गाँव तक पहुँचाने और PDA के संदेश को मजबूती से फैलाने का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर सदस्य बूथ और ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ता को तैयार करे, ताकि संगठन शक्ति बनकर राज्य और केंद्र स्तर पर निर्णायक भूमिका निभा सके।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौरी सिंह यादव,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव,पूर्व विधायक आरडी प्रजापति, शिवप्रताप बुंदेला (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजन प्रभारी), कपूर सिंह (जिलाध्यक्ष छतरपुर), दशरथ सिंह यादव (जिलाध्यक्ष पन्ना), राजेश आठिया (जिलाध्यक्ष सागर), सीताराम यादव (जिलाध्यक्ष दमोह), आर.पी. यादव (जिलाध्यक्ष टीकमगढ़), प्रभुदयाल यादव (जिलाध्यक्ष निवाड़ी), राजेंद्र यादव (प्रदेश प्रमुख महासचिव), नीरज यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष), रणवीर सिंह (प्रदेश महासचिव), पी.आर. गोयल (प्रदेश महासचिव), रामप्रताप सिंह यादव (प्रदेश महासचिव), चौधरी मुदस्सर सलीम (प्रदेश महासचिव), अजय शुक्ला (प्रदेश महासचिव), रतनलाल बाथम (प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति), रामनरेश पटेल (प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ), यदुवेन्द्र यादव (प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा), पुष्पेंद्र अहिरवार (प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ), बाबूलाल पहलवान (प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी), राम विजय यादव (प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी), श्रीमती प्रेमदया पंवार (प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा), एड. अनिकेत दीपांकर (प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा), शिवम यादव (प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा), प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार प्रकोष्ठ, निजामुद्दीन खान (प्रदेश सचिव), परमवीर यादव (प्रदेश सचिव), आशीष पटेल(प्रदेश सचिव),सुश्री रानी रैकवार, राजेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव,श्री विजय यादव, शहंशाह अली, राजा यादव सहित सागर संभाग के हजारों कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!