भोपालमध्य प्रदेशमप्र पुलिसराज्य

“अनुशासन एवं मर्यादित जीवन अभियान व सैनिक सम्मेलन”

भोपाल: 18 जुलाई 2025

सेनानी 7वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, भोपाल श्री हितेश चौधरी के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन एवं आवासीय समिति की बैठक का आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सेनानी महोदय द्वारा “अनुशासन एवं मर्यादित जीवन अभियान”, नवीन पहल के साथ किया गया। यह अभियान इकाई में 03 माह से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का प्रारंभ 07 कर्मचारियों से किया गया था। वर्तमान में इकाई में 13 कर्मचारी इस अभियान से जुड़ चुके है। सभी 13 कर्मचारियों को मोटिवेशनल सेमिनार हेतु भेजा गया। उक्त सेमिनार एवं सेनानी के प्रयास के प्रभावस्वरूप 02 कर्मचारियों द्वारा मादक पदार्थों के सेवन से पूर्णतः विमुक्त होने का संकल्प लेते हुए स्वस्थ एवं मर्यादित जीवन शैली को अपनाया गया। उक्त अभियान के सफल संचालन में निरीक्षक मुख्य समवाय श्री संदीप राजावत एवं सउनि श्री राजेन्द्र गुर्जर का विशेष योगदान रहा। सेनानी द्वारा उत्साहवर्धन स्वरूप अधिकारी/कर्मचारियों सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। समस्त कर्मचारियो द्वारा इस प्रेरक एवं कल्याणकारी पहल हेतु सेनानी महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

अगली कड़ी एशियन योगासन स्पोर्टस चैम्पियनशिप में आर0 132 सुरेश परमार द्वारा स्वर्ण पदक, अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में योगा इंवेट में म०आर० वर्षा परिहार एवं नेहा सिंह द्वारा रजत पदक, पॉवरलिफ्टिंग इंवेट में म०आर० कुसुमलता सरौते द्वारा रजत पदक तथा पेंचक सिलाट इंवेट में म०आर० तृप्ति पाण्डेय द्वारा स्वर्ण पदक अर्जितकर्ताओं का सेनानी महोदय द्वारा बुके प्रदान कर सम्मान किया गया है।

आवासीय समिति की बैठक में सेनानी महोदय द्वारा वाहिनी की आवासीय परिसर में निवासरत पुलिस परिवारों के सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित जीवन-यापन हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक के दौरान सेनानी महोदय ने विशेष रूप से आवासीय परिसरों में मूलभूत सुविधाओं की सुदृढ़ता जैसे स्वच्छ पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़कें, जल निकासी एवं सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था की नियमितता पर बल दिया। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए परिसर की नियमित साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और साफ-सुथरे वातावरण के लिए सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया। बैठक में सेनानी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी पुलिस परिवार मिलजुलकर नियमों का पालन करें तथा सहयोग की भावना को बढ़ावा दें।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सेनानी महोदय द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं सेवावर्ती समस्याओं को सुना गया तथा त्वरित निराकरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!