टॉप न्यूज़भोपालमध्य प्रदेशमप्र सरकारराज्य

मध्यप्रदेश को औद्योगिक और रोजगार का अग्रणी राज्य बनाएंगे: डॉ मोहन यादव

भोपाल : 24 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल के पास अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 416 करोड़ रुपये के निवेश वाली 6 औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को एक औद्योगिक और रोजगार संपन्न राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने उद्योगों को “मेहनत के मंदिर” बताते हुए कहा कि यह संस्थान आमजन के कष्टों को दूर करते हैं और समृद्धि का मार्ग खोलते हैं। उन्होंने उद्योगपतियों से संवाद करते हुए राज्य सरकार की उद्योग अनुकूल नीतियों का उल्लेख किया। प्रदेश के युवाओं को पलायन की आवश्यकता नहीं है, नए उद्योग शुरू होने से प्रदश में तेजी से समृद्धि आएगी। युवाओं को रोजगारपरक उद्योगों में प्रोत्साहन देते हुए 5 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अचारपुरा में गोकलदास गारमेंट इकाई का भ्रमण किया। उन्होंने यहां कार्य करने वाली बहनों से बातचीत भी की।

एक सप्ताह के अंदर पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी 

मुख्यमंत्री ने अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र एक्सटेंशन फेज-3 (ग्राम हज्जामपुर) का भूमि पूजन भी किया, जो 31.21 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवा उद्योगपतियों को भूमि आवंटन के आशय-पत्र भी वितरित किए। मध्यप्रदेश को औद्योगिक और रोजगार संपन्न राज्य बनाएंगे और मध्यप्रदेश देश का नंबर एक राज्य होगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि अचारपुरा में एक सप्ताह के भीतर पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी, जिसमें महिला अधिकारी भी पदस्थ की जाएंगी।

दीपावली के बाद महिलाएं को मिलेंगे 1500 रुपए 

प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाकर 55 लाख हेक्टेयर है जिसे बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर करेंगे। प्रदेश की सभी पात्र लाड़ली बहनों को दीपावली के बाद 1500 रुपए की राशि हर माह दी जाएगी। सावन का महीना है, बहनों को शगुन की राशि भी देंगे। लाड़ली बहनों की राशि साल दर साल बढ़ाएंगे और इसे वर्ष 2028 तक बढ़ाकर 3000 रुपए तक ले जाएंगे।

अचारपुरा बन बन रही जैकेट्स अमेरिका जा रहे 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश का औद्योगिक परिदृश्य पूरी दुनिया में मजबूत हुआ है। 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 15वें नंबर पर थी, आज हम तीसरे स्थान की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 20 वर्षों में 11 हजार से बढ़कर 1 लाख 52 हजार रुपये हो गई है और इसे और ऊपर ले जाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अचारपुरा क्षेत्र में निर्मित जैकेट्स अमेरिका समेत अन्य देशों में निर्यात की जा रही हैं, जो राज्य की प्रतिभा और उत्पादन क्षमता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने गोकुलदास गारमेंट्स यूनिट का भ्रमण भी किया और वहां काम कर रहीं महिलाओं से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!