भोपालमध्य प्रदेशराज्यस्वास्थ्य

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एम्स भोपाल में जागरूकता अभियान का आयोजन

भोपाल: 5 जून 2025

एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” के संदर्भ में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर व्यापक चर्चा की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था लोगों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, पुन: उपयोग एवं रिसाइक्लिंग को अपनाने के साथ-साथ अपने आस-पास अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करना, ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वृक्षारोपण न केवल वायु को शुद्ध करता है, बल्कि जल संरक्षण और जैव विविधता के संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस कार्यक्रम में एम्स भोपाल के फैकल्टी सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्रगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा, “प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पर्यावरण के लिए एक गंभीर चुनौती है, जिसे समाप्त करना आज हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्लास्टिक का अनियंत्रित उपयोग न केवल भूमि और जल स्रोतों को प्रदूषित करता है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव डालता है। वृक्षारोपण जैसे प्राकृतिक उपायों के माध्यम से हम पर्यावरण को पुनर्जीवित कर एक स्वस्थ जीवन सुनिश्चित कर सकते हैं। इसलिए हमें मिलकर प्लास्टिक के उपयोग को न्यूनतम करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे।” यह पहल आम जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने तथा दैनिक जीवन में सतत और सकारात्मक कदम उठाने के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!